फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मंदिर से चोरी करने में आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Jul 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मंदिर से चोरी करने के एक मामले में पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है। इस मामले में एंटी व्हीकल स्टाफ प्रभारी एसआई राजेंद्र सिंह की अगुवाई में एचसी लखविंद्र सिंह की एक गुप्त सूचना के आधार पर एचसी राकेश कुमार की टीम ने जांच करते हुए रुद्रपुर डेरा बाबा रंगपुरी फतेहपुर निवासी आरोपी मानेंद्र पुरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव सैर निवासी टेक चंद की शिकायत के अनुसार चार अप्रैल 2024 को माता बाला सुंदरी दुर्गे मंदिर सैर से अज्ञात व्यक्ति मंदिर का दानपात्र तोड़कर लगभग 35 हजार रुपये, जेवर व चांदी के सिक्के चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज कर लिया। आरोपी के कब्जे से सात हजार 600 रुपये व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें