कैथल। भगोड़ा पकड़ो स्टाफ ने स्कूल से चोरी करने के मामले में भगोड़े आरोपी को काबू किया है। स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में एसआई सतीश कुमार ने वर्ष 2021 के दौरान स्कूल से चोरी करने के मामले में नामित अपराधी सांघन निवासी आरोपी विनोद उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 20 मई 2021 को मालखेड़ी स्थित स्कूल से इन्वर्टर की चार बैटरी व तीन सोलर प्लेट चोरी करने का आरोप है। आरोपी विनोद को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, लेकिन आरोपी जमानत लेने के बाद दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 25 मई 2025 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद