Iसंवाद न्यूज, एजेंसी
I
Iकैथल। थाना पूंडरी क्षेत्र में दुकान से नकदी चोरी करने के मामले में चंदाना निवासी अमित उर्फ मीत्ता को एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर इससे पहले भी जिले में चोरी के चार मामले दर्ज हैं। अदालत के आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।
I
Iपुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि फतेहपुर पूंडरी निवासी राहुल ने शिकायत दी थी कि करनाल-कैथल रोड स्थित बीपीआर स्कूल के सामने उसकी कान्हा सोफा एंड सीट मेकर नाम की दुकान है। 9 अगस्त को वह दिन में दुकान के शीशे का लॉक लगाकर कैथल सामान लेने गया था। वापस लौटने पर उसने देखा कि दुकान का लॉक टूटा हुआ है और अज्ञात व्यक्ति दुकान के गल्ले में रखी 3 हजार रुपये की नकदी और एक बिजली बैटरी चोरी कर ले गया।
I
Iशिकायत के आधार पर थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया। जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार और एचसी सुनील कुमार की टीम को सौंपी गई। टीम ने आरोपी अमित उर्फ मीत्ता को काबू कर लिया और उसके कब्जे से 1,000 रुपये बरामद किए। आरोपी के खिलाफ चोरी के कुल पांच मामले हो चुके हैं। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।I