कैथल। महिला को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व जबरदस्ती बंधक बनाकर रखने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि पोलड़ निवासी 35 वर्षीय आरोपी हरदीप उर्फ दीपू को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि थाना सीवन क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शिकायत के अनुसार उसके पति के साथ उसकी अनबन चल रही थी और वह पति से अलग रह रही थी। इस बात का फायदा उठाकर आरोपी उसके संपर्क में आया और उसको जून 2018 में शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ-साथ आरोपी ने अपने परिवारजनों के साथ उसको अपने मकान में बंधक बना कर रखा। आरोपी ने अपने परिवारजनों की सलाह पर उसका गर्भपात करवा दिया।