फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Dec 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एक महिला से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी थाना तितरम क्षेत्र के एक गांव निवासी सुनील को काबू कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तितरम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शिकायत के अनुसार उसी के गांव निवासी सुनील लगातार 15 साल से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। आरोपी सुनील ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई हुई है। अगर वह उसकी बात नहीं मानती थी तो वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।

आरोप है कि सात दिसंबर को रात के समय वह उसके घर में घुस आया था। उसके साथ दुष्कर्म कर प्रयास किया, लेकिन उसने विरोध किया। शिकायत अनुसार आरोपी ने

उसकी वीडियो भी वायरल कर दिया। इस बारे में थाना तितरम में मामला दर्ज था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें