फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 22 वर्षीय आरोपी अंकित उर्फ गोल्डी को पुलिस ने काबू कर लिया। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि थाना पूंडरी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने शिकायत की थी कि आरोपी दीपक व हर्ष ने उसको डरा धमका कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और दोनों ने उसकी वीडियो बना ली। उसके बाद आरोपी दीपक, हर्ष, साहिल, सचिन व गोल्डी ने उसको उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां दी। इस बारे महिला थाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी हर्ष को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी अंकित से अभी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें