फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहका-फुसला कर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहका-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि थाना सीवन अंतर्गत क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत अनुसार 12 अप्रैल को उसकी करीब 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को उनके ही गांव का आरोपी रवि शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आगामी जांच करते हुए थाना सीवन पुलिस की ओर से आरोपी को पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें