फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अपहरण कर रुपये मांगने में आरोपी काबू

Fri, 12 Jan 2024 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एक व्यक्ति का अपहरण करके पैसे मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव रल्ली जिला पटियाला पंजाब निवासी कुलदीप सिंह उर्फ इंद्रजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव कौल निवासी मीना की शिकायत के अनुसार नौ जनवरी को उसका पति योगेश किठाना से अपने घर आ रहा था। उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया कि तुम्हारा पति हमारे कब्जे में है, पांच लाख रुपये दो नहीं तो उसे मार देंगे। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने उसके पति का अपहरण बस स्टैंड कैथल से किया है। इस बारे में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी कुलदीप को काबू करके पटियाला से योगेश को बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि पैसों के लेन-देन के कारण कुलदीप व उसके एक दोस्त ने योगेश का अपहरण किया था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें