फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हनीट्रैप कर ब्लैकमेल करने में आरोपी काबू

Sun, 03 May 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर पैसे ऐंठने के मामले में पुलिस ने वार्ड नंबर 4 चीका निवासी सागर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और रकम वसूलने का आरोप है। इस मामले में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद के अनुसार, इस मामले में एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है और उसकी गांव की ही एक महिला से करीब दो वर्षों से जान-पहचान थी। दोनों के बीच आपसी सहमति से कई बार संबंध भी बने थे।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक 20 अक्तूबर को महिला ने उसे चीका बुलाया, जहां वह एक अन्य महिला के साथ मिली और उसे एक कोठी में ले जाया गया। वहां पहुंचने के बाद अचानक दो युवक वहां आए और खुद को मकान मालिक बताते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे।

आरोप है कि आरोपियों ने उसे बदनाम करने और कार्रवाई की धमकी देकर 15 लाख रुपये की मांग की। इस दौरान एक महिला ने हंगामा किया और आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया। बाद में उसे ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए और 50 हजार रुपये भी ले लिए गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी लगातार फोन कर और रुपयों की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया कि सागर ने ही मोबाइल फोन से वीडियो बनाया था। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें