फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रुपये हड़पने में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Nov 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। प्लॉट बेचने के नाम पर रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने आरोपी ढांड निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। डिफेंस कॉलोनी निवासी राजरूप की शिकायत के अनुसार उसने जनकपुरी कॉलोनी में 150 वर्ग गज का प्लॉट खरीदने के लिए दीपक कुमार से इकरारनामा किया था। दीपक कुमार की हर प्रकार की जिम्मेवारी उसके पड़ोसी सुरेश कुमार ने ली थी और पांच लाख 50 हजार रुपये ले लिए थे। बाद में उसे पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है। मौके पर उक्त लोगों का कोई प्लॉट नहीं है। जब उसने कमेटी से आईडी बनवाने के लिए कागजात मांगे तो कई दिनों तक आरोपियों ने कागजात नहीं दिए। जब संदेह होने पर वह प्लॉट के असली मालिक से मिला तो उसने बताया कि आपके साथ धोखा हुआ है। जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपी दीपक व सुरेश कुमार ने उसे जान से मारने की धमकी दी। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें