फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धोखाधड़ी से कार नाम करवाने में आरोपी काबू

Wed, 13 Mar 2024 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। धोखाधड़ी से कार नाम करवाने के मामले में पुलिस ने आरोपी कवारतन निवासी भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव कवारतन निवासी कश्मीर सिंह की शिकायत के अनुसार उसके बेटे दलेर सिंह ने साल 2011 में ढाणी बिजा लंबा गांव अलायकी जिला फतेहाबाद निवासी महेंद्र से साल 2010 मॉडल कार खरीदी थी। उस समय दलेर सिंह के नाम गाड़ी के कागजात करवा लिए गए थे। साल 2017 में उसके बेटे दलेर सिंह की मृत्यु हो गई थी। आरोपी भूपेंद्र व राजेंद्र उसे परेशान कर रहे थे और उससे बिना किसी कारण के पैसे मांग रहे थे। पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने धमकी दी कि उससे गाड़ी छीनकर ले जाएंगे और उसके स्वजनों को जान से मार देंगे।

आरोपी कहते थे कि यह गाड़ी उनके नाम हो चुकी है। उसने इस बारे में आरटीआई लगाई तो उसे मामले के बारे में जानकारी मिली। आरोपियों ने दोबारा से साल 2021 में फतेहाबाद एसडीएम कार्यालय की वाहन पंजीकरण शाखा से गाड़ी का अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करवा लिया था। उसके बाद उसे कैथल कार्यालय में भी रजिस्टर्ड करवा लिया है। आरोपियों ने दोनों जगहों पर फर्जी कागजात लगाकर ऐसा कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी कह रहे थे कि उनकी राजनीतिक पहुंच है और उससे गाड़ी भी ले जाएंगे। इस बारे में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज था। प्रवक्ता ने बताया कि मामले में आरोपी राजेंद्र को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें