फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद में लाहन सहित आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Oct 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। अवैध शराब तस्करों पर कार्रवाई करते हुए थाना राजौंद पुलिस ने 300 लीटर लाहन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना राजौंद के एचसी अजय कुमार और एचसी आशीष की टीम को सूचना मिली थी कि गांव मंडवाल निवासी मंगल सिंह के मकान में लाहन रखा गया है। टीम ने मकान पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। जांच के दौरान मकान में प्लास्टिक के ड्रमों में 300 लीटर लाहन बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना राजौंद में मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

खानपुर से चरस तस्कर को पकड़ा
कैथल। पुलिस ने चरस सप्लायर मंदीप कुमार को गांव खानपुर से गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई राजबीर सिंह की टीम ने छापेमारी कर यह कार्रवाई की। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 21 अक्तूबर को एंटी नारकोटिक सेल ने गांव उझाना के पास नाकाबंदी कर पैदल आने वाले संदिग्ध गुरमेल सिंह को पकड़ा था। उसके कब्जे से 1 किलो 108 ग्राम चरस बरामद हुई थी। पूछताछ में गुरमेल ने स्वीकार किया कि यह चरस उसे मंदीप कुमार ने उपलब्ध कराई थी। आरोपी मंदीप कुमार के कब्जे से 14 हजार रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड प्राप्त किया है और जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें