कैथल। पूंडरी चौकी की पुलिस ने पूंडरी से अवैध शराब की चलती भट्टी सहित एक आरोपी को काबू किया है। उसके कब्जे से 40 बोतल शराब व 15 लीटर लाहन बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूंडरी चौकी की पुलिस के
एएसआई गुरदीप की टीम को दोपहर के समय एक गुप्त सूचना मिली। इसके बाद कैथल गेट पूंडरी निवासी कृष्ण के पूंडरी स्थित खेत कोठा में दबिश देकर खेत कोठा में अवैध रूप से भट्ठी चलाकर शराब तैयार कर रहे आरोपी कृष्ण को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से चल रही अवैध शराब भट्ठी सहित 15 लीटर लाहण, 40 बोतल शराब और भट्टी चलाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में केस दर्ज करके नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संवाद