फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 2 किलो 208 ग्राम चूरा पोस्त सहित आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एंटी नारकोटिक सेल-टू की ओर से एक आरोपी को 2 किलो 208 ग्राम चूरा पोस्त सहित काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान दशमेश कॉलोनी कैथल निवासी हरजिंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने प्रवीन बताया कि एंटी नारकोटिक सेल-टू प्रभारी पीएसआई सनेश कुमार की टीम दोपहर के समय आईटीआई कैथल क्षेत्र में मौजूद रही। जानकारी मिली कि दशमेश कॉलोनी कैथल निवासी हरजिंद्र सिंह जो ट्रांसपोर्ट नगर कैथल में वेल्डिंग की दुकान की आड़ में नशीला पदार्थ चुरा पोस्त बेचने का धंधा करता है। जो अभी चुरा पोस्त लेकर बाइक से खनौरी बाईपास से रजवाहा रोड के रास्ते से होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर कैथल में आएगा। जिसको रजवाहा रोड पर नाकाबंदी करके काबू किया जा सकता है। पुलिस टीम की ओर से मुस्तैदी का परिचय देते हुए रजवाहा रोड कैथल पर नाकाबंदी के दौरान बाइक पर सवार आए संदिग्ध हरजिंद्र सिंह को काबू कर लिया गया। मौके पर पहुंचे ईटीओ कैथल दीपक दत्त के समक्ष नियमानुसार ली गई। तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में एक पॉलिथीन से 2 किलो 208 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज करके मौके पर पहुंचे चौकी अनाज मंडी के एसआई बलवान सिंह की ओर से आरोपी हरजिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का अदालत से एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें