कैथल। गांव हरिगढ़ किंगन में अज्ञात आरोपी एक बुजुर्ग महिला के कानों की बालियां छीनकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव भूसला निवासी हरवंत सिंह ने चीका थाना में शिकायत दी कि आठ नवंबर को शाम के समय उसकी माता गंगा देवी गांव हरिगढ़ किंगन से जा रही थी। जब वह हांसी-बुटाना नहर के पास पहुंची तो अज्ञात आरोपी उसके कानों की बालियां छीनकर ले गए। बालियों की कीमत 28 हजार रुपये है। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद