फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला से हजारों रुपये छीनकर आरोपी फरार

Sat, 10 Aug 2024 05:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी में बैंक से पैसे निकलवाकर आ रही महिला के हाथ से अज्ञात आरोपी 12 हजार रुपये व बैंक की कॉपी छीनकर ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव फतेहपुर निवासी सीता देवी ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि आठ अगस्त को दोपहर के समय वह बैंक से पैसे निकलवाने के लिए पूंडरी गई थी। जैसे ही वह पैसे निकलवाकर बाहर सडक़ पर आई तो अज्ञात आरोपी उसके हाथ से 12 हजार रुपये व बैंक की कॉपी छीनकर ले गया। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाददुकान से रुपये व सामान चोरी
विज्ञापन

कैथल। चीका में चोर एक दुकान से रुपये व सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चीका निवासी राजेंद्र कुमार ने की शिकायत अनुसार उसकी पटियाला रोड पर कृषि संबंधित सामान की दुकान है। आठ अगस्त को रात के समय अज्ञात आरोपी उसकी दुकान से पांच हजार रुपये व कुछ जरूरी सामान चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें