कैथल। कुतबपुर गांव में अज्ञात आरोपी एक महिला के 36 हजार रुपये छीनकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी संतोष ने सदर थाना में शिकायत दी कि 18 जुलाई को सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह अपने घर पर थी। इस दौरान अज्ञात आरोपी उनके घर में घुस गया और उसके साथ हाथापाई करके 36 हजार रुपये छीनकर ले गया। जांच अधिकारी प्रवीन ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद