फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 27 Jul 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका क्षेत्र में रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर अश्लील इशारे करने, घर में घुसकर छेड़छाड़ और जबरन दुष्कर्म का प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाला जसवीर सिंह पिछले करीब तीन महीने से उसका पीछा कर रहा था। वह रास्ते में आते-जाते उसको अश्लील इशारे करता और परेशान करता था। कुछ दिन पहले वह किसी काम से पास के गांव में गई थी। इस दौरान युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद जब वह अपने घर लौटी तो आरोपी उसके घर में घुस आया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि युवक ने उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी आसपास के लोगों के बीच उसके बारे में गलत बातें फैलाकर उसकी बदनामी करने का प्रयास कर रहा है। जांच अधिकारी सुदेश ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें