फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हादसों ने छीनी चार जिंदगियां

Sat, 11 May 2024 01:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। इनमें विश्वकर्मा चौक पर शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा उसके परिजनों को सौप दिया। बताया जाता है कि सांड़ ने उसे उठाकर फेंका तो वह ट्रक के नीचे आ गया था।

विश्वकर्मा चौक पर सड़क हादसे में युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद थाना शहर के एएसआई कुलदीप मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान खुरााना रोड कैथल निवासी 35 वर्षीय जगदीश के रूप में हुई है। ऐसा बताया जा रहा है कि एक सांड ने उसे बाइक सहित उठाकर ट्रक के सामने फेंक दिया। इस कारण ट्रक के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन


उधर, खानपुर गांव के नजदीक सिलिंडरों से भरे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। वहां अनियंत्रित होकर ट्रक भी गड्ढों में पलट गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

डेरा ज्वाला सिंह रामथली निवासी साहब सिंह ने शहर थाना में शिकायत दी कि 10 मई को सुबह करीब सात बजे उसका 37 वर्षीय भाई राजविंद्र सिंह व चाचा का लडक़ा सुरेंद्र सिंह किसी काम से करनाल जा रहे थे। जब वे चीका से कैथल रोड पर खानपुर पावरग्रिड से निकल कर नहर के पास पहुंचे तो सामने से एक ट्रक चालक अपने ट्रक को लापरवाही व तेजगति से चलाकर राजविंद्र की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक मौके से भाग गया। वे भाई को नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर उसके भाई राजविंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी सनेष कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मोटरसाइकिल की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
कैथल। मोटरसाइकिल की टक्कर से करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव मूंड जिला करनाल निवासी राजबीर ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि नौ मई को उनके पिता प्यारा राम किसी काम के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कैथल आए थे। वापस जाते समय जब वे गांव देवबन में नहर पुल से थोड़ा आगे पहुंचे तो मोटरसाइकिल चालक ने पिता को टक्कर मार दी।

वे उसके पिता को अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल/असंध। कैथल से असंध आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को पीछे से बस ने टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। असंध थाना पुलिस ने पत्नी की शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बलराज नगर कैथल निवासी रेखा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास दो बच्चे है। उसके पति दयाल शर्मा 10 मई को लगभग दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर कैथल से असंध की तरफ आ रहे थे। वह और उसके रिश्तेदार दूसरी गाड़ी में उनके पीछे-पीछे चल रहे थे।

उसी दौरान एक बस चालक ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए उसके पति की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसके पति मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन


उधर, कुंजपुरा में घीड़ गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। कुंजपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौरपुरा गांव निवासी करिश्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति कर्ण चालक है। वह आठ अप्रैल की रात ड्यूटी से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें