फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे

Sun, 06 Dec 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
 शनिवार सुबह चीका-पटियाला मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक निजी स्कूल बस व एक कार की आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बच्चे बाल-बाल बच गए। लेकिन कार चालक घायल हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल की बस डेरा भाग सिंह से बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी। बस जैसे ही पटियाला रोड पर मुड़ने लगी तो तीखा मोड़ व धूंध होने के कारण बस का ड्राइवर पटियाला की तरफ से आ रही कार को देख नहीं पाया और तेज गति से आ रही कार बस से टक्करा गई।

कार व बस की इस भिड़ंत में कार के चालक गुरप्रीत सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन बस में सवार सभी स्कूली बच्चे सुरक्षित बताए गए हैं। कार व स्कूल बस की इस भिड़ंत में कार का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें