फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान में घुसी इनोवा, हादसा बचा

Wed, 20 Jan 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
एक इनोवा गाड़ी गुहला रोड स्थित एक मोबाइल की दुकान में जा घुसी। यह हादसा मंगलवार रात करीब एक बजे का है। हादसे में गाड़ी चालक व उसके साथी तो बच गए मगर गाड़ी व मोबाइल की दुकान को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


शहीद ऊधम सिंह चौक के पास स्थित सन्नी मोबाइल सेंटर के मालिक सन्नी ने बताया कि उन्हें रात को करीब डेढ़ बजे एक फोन आया कि किसी ने इनोवा गाड़ी उनकी दुकान में ठोक दी है। उन्होंने आकर देखा तो गाड़ी में सवार लोग जा चुके थे मगर पुलिस मौके पर मौजूद थी।

गाड़ी वाले लुधियाना के रहने वाले हैं तथा गुहला में एक शादी में हिस्सा लेने आए थे। रात को चीका में एक पैलेस में हुए विवाह के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जब वे गुहला की तरफ लौट रहे थे तो उनका गाड़ी से नियंत्रण हट गया और चौक से घुमाते वक्त गाड़ी सीधी दुकान से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम तक दोनों पक्षों में नुकसान को लेकर समझौते की बात चल रही थी इसलिए फिलहाल पुलिस को शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें