फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारियल तेल से भरे ट्रक में लगी आग

Tue, 19 Jan 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ से आंध्रप्रदेश के लिए नारियल का तेल लेकर जा रहे ट्रक में सोमवार रात को गांव टटियाणा के पास अचानक आग लग गई। लाखों रुपये के तेल समेत ट्रक जलकर राख हो गया। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जरूरी कार्रवाई की।
विज्ञापन


ट्रक मालिक दलेल सिंह ने बताया कि वह सोमवार को चंडीगढ़ से नारियल का तेल भरकर आंध्रप्रदेश के लिए चला था। रात करीब साढ़े तीन बजे के आसपास वह गुहला-चीका में गांव टटियाणा के निकट रुका। यहां कुछ देर रुकने के बाद जैसे ही ट्रक को स्टार्ट करना चाहा तो स्टार्ट नहीं हुआ।

स्पार्किंग के कारण ट्रक में आग लग गई। उसने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से फैल गई और तेल में आग लग गई। बाद में दमकल विभाग को सूचित किया। विभाग की गाड़ी की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आग में चार लाख रुपये के तेल सहित लाखों रुपये का ट्रक जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुहला पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ गुहला मनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में जरूरी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें