सोमवार को गांव भाणा के पास एक कार असंतुलित होकर पेड़ से टकराकर खद्दानों में पलट गई। हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई व चार अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कार पाई से राजौंद की ओर से आ रही थी। कार चालक गांव गांव भाणा के पास अचानक संतुलन खो बैठा। इसके बाद कार पेड़ से टकराकर खद्दानों में पलट गई। जिसमें सवार पाई निवासी मनोज, पानीपत निवासी कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एसएचओ पूंडरी ने बताया कि अभी चिकित्सकों के अनुसार घायलों के ब्यान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। संवाद