फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद रोड बाईपास पर सामने गोवंश आने के कारण पेड़ से टकराई क्रूजर गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद रोड बाईपास पर गोवंश सामने आने के कारण एक क्रूजर गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी में सवार दर्जन भर यात्री घायल हो गए। चार को गंभीर चोटें भी आई हैं। जिन्हें जिला अस्पताल मं दाखिल करवाया गया है। एक को पीजीआई रेफर किया गया है। अन्य को मरहम पट्टी के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल दारासिंह व अमर सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे राजौंद के साथ लगते विभिन्न गांवों से शहर में मजदूरी करने के लिए आ रहे थे। गाड़ी में करीब एक दर्जन यात्री सवार थे। बाईपास पर गाड़ी के सामने से एक बछड़ी आ गई। सड़क पर कीचड़ भी था, उसे बाचाने के लिए ड्राइवर ने ब्रेक भी लगाए लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से टकरा गई। गाड़ी में सवार सभी यात्रियों को काफी चोटें लगी। उनमें एक बुजुर्ग महिला भी शामिल थी।
अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे घायल यात्री अस्पतालआए थे। तकरीबन सभी को चोटें लगी थी। किसी यात्री को ज्यादा खतरे वाली बात नहीं थी। तीन-चार यात्रियों को अस्पताल में दाखिल किया गया है, जबकि एक को रेफर किया जाएगा। बाकी सभी यात्रियों का उपचार हो गया है।
विज्ञापन

वहीं अनाज मंडी चौकी इंचार्ज एएसआई सुदेश ने बताया कि घटना के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। इस संबंध में किसी व्यक्ति द्वारा कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन

ये यात्री थे गाड़ी में सवार -
1. गांव किछाना निवासी 32 वर्षीय दारासिंह को बाजू पर काफी चोटें लगी।
2. गांव नरवल निवासी अमर सिंह को सिर व टांग पर ज्यादा चोट लगी।
3. जाखौली निवासी 60 वर्षीय ईश्वर सिंह को सिर व कमर पर चोटें लगी।
4. राजौंद निवासी 41 वर्षीय राजवीर को शरीर पर एक तरफ गुम चोट आई।
5. किछाना निवासी 40 साल के सतपाल को कमर व कंधे पर चोट ज्यादा थी।
6 . कोटड़ा निवासी 18 वर्षीय विकास को चेहरे पर चोट और टांग में फ्रैक्चर के कारण पीजीआई रेफर किया गया।
7. जाखौली निवासी 45 वर्षीय नरेश को छाती व घुटनों पर काफी चोट लगी।
8. जाखौली निवासी 60 वर्षीय महिला चंद्रो देवी को कंधे व टांग पर चोट आई।
9. जाखौली के ही 55 वर्षीय जगदीश को टांग पर चोट लगी।
10. गाड़ी के चालक राजेश को सिर पर चोट आई।
11. गांव नरवल निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग हवा सिंह को भी गुम चोट लगी।
12. राजौंद निवासी 40 वर्षीय प्रह्लाद को भी हल्की चोटें आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें