फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

पहले मामले में सिसला गांव निवासी धर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 नवंबर को उसका भतीजा अजय कुमार मोटरसाइकिल लेकर शहर किसी काम के लिए गया था। गांव हरसौला के पास कार चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इसी प्रकार से गांव मूंदड़ी के निकट कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। मूंदड़ी गांव निवासी मोहित ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई सचिन के साथ मोटरसाइकिल से खेत में जा रहा था। सचिन पीछे बैठा था। अज्ञात वाहन चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसमें दोनों को चोट आई है। अब सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं हजवाना निवासी सतबीर ने बताया कि वह पाई मंडी से जीरी बेचकर मक्खन सिंह के साथ मोटरसाइकिल सेे लौट रहाथा। पाई से निकलते ही बाइक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार से एक अन्य मामले में थेह-बनहेड़ा निवासी परमजीत कौर ने बताया कि 21 नवंबर को अपने पति के साथ हिसार जा रही थी। जब सीवन बाईपास विश्वकर्मा चौक कैथल पहुंचे तो एक कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। गाड़ी चालक ने ही उसे और उसके पति को गाड़ी मेें बैठाकर निजी अस्पताल में इलाज करवाया। पुलिस ने कैथल निवासी चालक राजेंद्र के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें