पूंडरी में अलग-अलग स्थानों पर दो ट्रक चालकों ने बाइकों सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में पूंडरी निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि गांव सजूमा पत्नी की तबियत खराब होने पर बाइक जा रहा है। रास्ते में दोस्त शुभम को भी अपने साथ ले लिया। जब वे ट्रक मार्केट पूंडरी से होते हुए मेन रोड पर चढ़ने लगे तो कैथल की ओर से आए ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वे दोनों गिर गए। राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए कैथल सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने शुभम को मृत करार दे दिया। पूंडरी थाना एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।
दूसरे मामले में गांव करोड़ा निवासी आकाशदीप ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि नौ अक्टूबर को वह उसके पिता रणधीर के साथ बाइक से अनाज मंडी पूंडरी से लौट रहा था। अनाज मंडी पाई के गेट के पास गांव भाणा की तरफ से एक ट्रक चालक ने तेजगति और लापरवाही से वाहन चलातेबाइक को टक्कर मार दी। इससे वे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। एचसी बलवान सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है।