गांव जाखौली में खेत में काम करते समय एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। वह खेत में खंभे पर बिजली से संबंधित कार्य कर रहा था। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता के ब्यान पर 174 के तहत कार्रवाई की है। गांववासी सत्यनारायण ने बताया कि उसका 28 वर्षीय बेटा जसमेर खेत में काम से गया था। वहां काम करते समय अचानक वह बिजली की चपेट में आकर घायल हो गया। घायलावस्था में वे उसे अस्पताल में लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत करार दे दिया। उन्होंने बताया कि जसमेर शादीशुदा था। उसका एक बेटा भी है। तितरम थाना एसएचओ राजकुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की है।