फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में मिला 28 वर्षीय युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खुराना रोड स्थित कालू वाली गामड़ी निवासी करीब 28 वर्षीय एक युवक का शव पास के खेतों में पानी के टैंक में मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है। युवक के पिता धर्मसिंह ने बताया कि उसका बेटा रामनिवास रविवार को घर से बाहर गया था। देर रात तक वापस नहीं आया तो उन्होंने आसपास तलाश की। बाद में उन्हें खेतों में शव होने का पता चला। सिटी थाना एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि युवक के पिता के ब्यान पर 174 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं युवक शादीशुदा बताया गया है। उसके परिवार में माता-पिता व पत्नी के अलावा एक बच्चा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें