रविवार रात को सड़क हादसे के बाद बाइक सवार दो व्यक्ति नहर में जा गिरे। जिस कारण उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह बाइक नहर में मिलने पर दोनों के शव ढूंढे गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में मंडवाल निवासी मृतक के भाई जसविंद्र सिंह ने बताया कि उसका भाई तरसेम मजदूरों का पता करने के गांव के ही रुलदूू के साथ गांव खेड़ी सर्फ अली गया था। जब वह वापस आ रहे थे तो अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने पर दोनों नहर में जा गिरे। सोमवार सुबह बाइक नहर के पूल पर पड़ी मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सामदो माइनर से दोनों के शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान मंडवाल वासी 50 वर्षीय तरसेम और 65 वर्षीय रुलदू के तौर पर हुई है। राजौंद थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि दोनों के शवों को गांव डाहौला और सामदो माइनर से बरामद किया गया है।