फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत अनाज मंडी में ट्रेडिंग कंपनी की पहली मंजिल पर लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत अनाज मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय से कुछ दूरी पर स्थित आदर्श ट्रेडिंग कंपनी की पहली मंजिल पर शुक्रवार सुबह आग लग गई। हादसे का कारण शार्ट- सर्किट बताया जा रहा है। प्रतिष्ठान में आग और धुएं के गुबार देखकर आसपास के लोगों ने व्यापारी गुरदेव सिंह को मामले की सूचना दी। इसके बाद अपने स्तर पर व्यापारी, किसान और मजदूरों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग की लपेट पहली मंजिल के बाहर आगे नहीं बढ़ पाई। यदि बेकाबू होकर आग विकराल रूप ले जाती तो अनाज मंडी में बिकने के लिए आई किसानों की फसल और दूसरे व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बड़ा हादसा हो सकता था। गुरदेव सिंह ने बताया कि देर रात्रि वे प्रतिष्ठान में सब कुछ देखरेख करने के बाद घर गए थे। जिस कक्ष में आग लगी उसमें कीटनाशक, बारदाना पल्ली, कुर्सियां और दूसरा सामान रखा था। हादसे करीब दो लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। जबकि प्रथम फ्लोर पर रिकॉर्ड सहित लाखों का सामान आग के घेरे से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें