जींद-कैथल रोड पर धर्म सिंह गेट प्यौदा के समीप कार व टैंपो की भिड़ंत में टैंपो चालक और उसके परिजन घायल हो गए। खेड़ीशेरू गांव निवासी साधुराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुकर गांव निवासी बिजेंद्र ने तेज गति से कार चलाकर उसके टैंपो में टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह और उसके परिजन घायल हो गए।