फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एसीबी जल्द लेगी पैक्सों के प्रबंधकों के बयान

Fri, 01 Mar 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। एकीकृत सहकारी विकास योजना के तहत जिले में हुए करीब साढ़े 10 करोड़ रुपये गबन मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पैक्सों के प्रबंधकों को तलब किया है। इन प्रबंधकों ने वीरवार को बयान देने के लिए पहुंचना था, लेकिन अंबाला एसीबी के डीएसपी पवन शर्मा के न पहुंचने के चलते यह बयान नहीं हो पाए हैं। अब पैक्स के प्रबंधकों के सोमवार को बयान लिए जाएंगे। बता दें कि पैक्स व केंद्रीय बैंकों में हुए घोटाले का मामला अब मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी आ चुका है। इसके चलते अब एसीबी की टीम ने जांच में तेजी ला दी है। इससे पहले मंगलवार को एसीबी कैथल व अंबाला की टीम ने शहर कई पैक्स में पहुंचकर यहां आए सामान की गुणवत्ता की जांच की थी। जबकि सोमवार को केंद्रीय बैंक की शाखाओं के प्रबंधकों के बयान दर्ज किए थे।

कैथल एसीबी प्रभारी इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि अंबाला एसीबी के डीएसपी पवन शर्मा के न आने के चलते वीरवार को पैक्स प्रबंधकों के बयान नहीं लिए गए। अब यह बयान सोमवार को लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला-

प्रदेश में अतिरिक्त रजिस्टार व केंद्रीय सहकारी समिति के पूर्व महाप्रबंधकों की ओर से 100 करोड़ रुपये से अधिक का गबन करने का मामला सामने आया था। इस गबन में कैथल में दो एआर व दो पूर्व महाप्रबंधकों ने करीब साढ़े 10 करोड़ रुपये का गबन किया था। इसमें मुख्य रूप से एआर जितेंद्र कौशिक, विजय कुमार और पूर्व महाप्रबंधक संजय हुड्डा व कृष्ण बैनीवाल पर गबन करने का आरोप है। इस समय यह सभी आरोपी जेल में जा चुके हैं। जबकि आरोपी संजय हुड्डा का भतीजा अनिल व इन आरोपियों को पैक्स व बैंक शाखाओं के लिए सामान उपलब्ध करवाने वाला ठेकदार स्टायलिनजीत सिंह फरार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें