फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एसीबी ने लिए गलियों के निर्माण के सैंपल

Thu, 20 Nov 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला चीका। चीका नगर पालिका क्षेत्र में बनाई गई गलियों में गड़बड़ी की शिकायत के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) पंचकूला की टेक्निकल विंग सक्रिय हो गई। एसडीओ ध्रुव शाश्वत और एसडीओ कर्म सिंह ने वार्ड नंबर 12 व 15 में पहुंचकर आधा दर्जन से अधिक स्थानों से सैंपल लिए।

एसडीओ ध्रुव शाश्वत ने बताया कि विभाग को शिकायत मिली थी कि नगर पालिका क्षेत्र में गलियों के निर्माण में नियमों का पालन नहीं किया गया। इसी आधार पर टीम सैंपल संग्रह करने चीका पहुंची है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई अगले दो–तीन दिन तक जारी रहेगी। लिए गए सैंपल लैब में भेजे जाएंगे और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वार्ड नंबर-2 से पार्षद दलबीर सीड़ा ने आरोप लगाया कि नगरपालिका अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से गलियों के निर्माण में भारी घोटाला हुआ है। उनका कहना है कि ठेकेदारों ने ‘गटका’ बिछाए बिना ही निर्माण कर दिया और अधिकारियों ने पूरे काम का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शहर में कई गलियां ऐसी हैं जो पहले से ठीक थीं, लेकिन मरम्मत दिखाकर पैसा हड़प लिया गया। कुछ गलियों में तो एक ईंट तक नहीं लगाई गई, फिर भी ठेकेदारों को भुगतान कर दिया गया। दलबीर ने बताया कि तीन एजेंसियों द्वारा करवाए गए कार्यों की जांच के लिए उन्होंने एसीबी पंचकूला को शिकायत भेजी थी, तब टीम मौके पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है और जब तक हर गड़बड़ी की जांच नहीं होती, वे शांत नहीं बैठेंगे। सैंपल लेने की कार्रवाई के दौरान नगरपालिका के जेई खुशी राम और संबंधित ठेकेदार भी मौजूद रहे।

अटल कैंसर केयर केंद्र में महिला रोग कैंसर विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर बैठे मरीज: संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें