फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एसीबी ने कैथल के द सहकारी बैंक का वर्ष 2021 से 2023 तक का तलब किया रिकॉर्ड

Thu, 08 Feb 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। प्रदेश में राष्ट्रीय एकीकृत सहकारी विकास योजना के तहत सहकारी समिति में हुए घोटाले मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला के डीएसपी पवन शर्मा ने बुधवार को पुराना बस स्टैंड समीप स्थित द सहकारी बैंक की मुख्य शाखा का दौरा किया। इसके तहत डीएसपी ने बैंक के महाप्रबंधक रणबीर से मुलाकात की। इसके तहत उन्होंने द सहकारी बैंक का वर्ष 2021 से लेकर 2023 तक रिकॉर्ड तलब किया है। दरअसल, आरोपी संजय हुड्डा व विजय कुमार इसी बैंक के महाप्रबंधक रहे। संजय हुड्डा 2022 तो विजय कुमार 2021 में बैंक के प्रबंधक रहे थे। जबकि आरोपी जितेंद्र कौशिक व कृष्ण बैनीवाल इसी समय में सहकारी समिति में अतिरिक्त रजिस्टार रहे थे। आरोपी संजय हुड्डा व विजय कुमार के महाप्रबंधक होते समय बैंक में पैक्स को लेकर आई राशि की जानकारी एसीबी की ओर से जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


एसीबी अंबाला के डीएसपी पवन शर्मा ने बताया कि वह इस मामले में पूरी गहनता के साथ जांच कर रहे हैं। इसमें उनके अलावा दो अन्य टीमें भी आरोपियों के खातों को खंगालने में जुटी हुई है। उनके साथ ही कैथल की एसीबी व अंबाला की एसीबी इंस्पेक्टर स्तर पर कार्यवाही कर रही है। कैथल एसीबी की टीम आरोपी जितेंद्र कौशिक व कृष्ण बैनीवाल से जुड़ा रिकॉर्ड और अंबाला एसीबी की टीम आरोपी विजय से जुड़े हुए रिकॉर्ड की जांच करने में जुटी है। डीएसपी ने बताया कि बैंक से वह रिकॉर्ड मांगा गया है। जिस समय में आरोपी संजय हुड्डा व विजय कुमार यहां पर महाप्रबंधक थे और उस समय उनकी तरफ से पैक्स में कितनी धनराशि की ट्रांजेक्शन की गई है। इसे लेकर ही रिकॉर्ड तलब किया गया है।
विज्ञापन


—————————-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें