फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति घोटाला मामला: एसीबी ने पैक्सों के प्रबंधकों को किया तलब, आज होंगे बयान

Thu, 29 Feb 2024 08:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल

सार

हरियाणा के सहकारी समिति घोटाला मामला में एसीबी ने पैक्सों के प्रबंधकों को तलब किया। प्रबंधकों से जानकारी लेने के लिए नोटिस भेजा गया है। अतिरिक्त रजिस्टार व केंद्रीय सहकारी समिति के पूर्व महाप्रबंधकों की ओर से 100 करोड़ रुपये से अधिक का गबन करने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकीकृत सहकारी विकास योजना के तहत कैथल में हुए करीब साढ़े 10 करोड़ रुपये गबन मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पैक्सों के प्रबंधकों को तलब किया है। इन प्रबंधकों को बुधवार को नोटिस भेजे गए थे। अब इन प्रबंधकों के वीरवार को बयान लिए जाएंगे। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को एसीबी कैथल व अंबाला की टीम ने शहर कई पैक्स में पहुंचकर यहां आए सामान की गुणवत्ता की जांच की। जबकि सोमवार को केंद्रीय बैंक की शाखाओं के प्रबंधकों के बयान दर्ज किए थे।

विज्ञापन


सहकारी समिति के घोटाले का यह है पूरा मामला
प्रदेश में अतिरिक्त रजिस्टार व केंद्रीय सहकारी समिति के पूर्व महाप्रबंधकों की ओर से 100 करोड़ रुपये से अधिक का गबन करने का मामला सामने आया था। इस गबन में कैथल में दो एआर व दो पूर्व महाप्रबंधकों ने करीब साढ़े 10 करोड़ रुपये का गबन किया था। इसमें मुख्य रूप से एआर जितेंद्र कौशिक, विजय कुमार और पूर्व महाप्रबंधक संजय हुड्डा व कृष्ण बैनीवाल पर गबन करने का आरोप है। इस समय यह सभी आरोपी जेल में जा चुके हैं। जबकि आरोपी संजय हुड्डा का भतीजा अनिल व इन आरोपियों को पैक्स व बैंक शाखाओं के लिए सामान उपलब्ध करवाने वाला ठेकदार स्टायलिनजीत सिंह फरार चल रहा है।

कैथल एसीबी प्रभारी इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि अंबाला एसीबी की टीम की ओर से केंद्रीय बैंक की शाखाओं के प्रबंधकों के बयान लिए जा चुके हैं। अब पैक्स के प्रबंधकों से यहां पहुंचने सामान की जानकारी ली जाएगी। इसके लिए 33 पैक्स प्रबंधकों को नोटिस दिया जा चुका है। उन्हें आज बयान के लिए बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें