फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजकीय विद्यालय में हवन संग शैक्षणिक सत्र शुरू

Thu, 03 Apr 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ढांड में नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर हवन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर ब्लाक समिति सदस्य संजय गर्ग व बलिया राम पठानिया ने शिरकत की। समस्त स्टाफ के साथ छात्राओं ने हवन में आहुतियां डालीं।

इस अवसर पर हिंदी अध्यापक रोशन लाल पंवार ने कहा कि राजकीय कन्या उच्च विद्यालय ढांड पढ़ाई में बेहतरी है। बच्चों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था है। दो वर्षों से विद्यालय की चार छात्राओं ने एनएमएमएस की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

खेलों तथा अन्य गतिविधियों में विद्यालय की छात्राओं ने खंड व जिला स्तर पर सराहनीय कार्य किया है। छटी कक्षा में प्रवेश लेने वाली छात्राओं का फूल मालाएं डाल कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि द्वारा विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्कूल के मुख्याध्यापक राजीव कुमार, विकास धीमान, हकुमत सिंह, राजेंद्र पांचाल, सुखबीर शर्मा, जगदीश पीटीआई, गुलाब सिंह, सुदेश कुमारी, ज्योति रानी, रीना सैनी, अनिता रानी, वीना धीमान, सुनीता शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें