कैथल। पीओ पकड़ो पकड़ो स्टाफ की ओर से वर्ष 2018 दौरान थाना पुंडरी क्षेत्र से गैस सिलेंडर व मोटरसाइकल चोरी मामले में भगोड़ा आरोपी को काबू किया गया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि पीओ पकड़ो पकड़ो स्टाफ की अगुवाई में आरोपी वार्ड 13 पुंडरी निवासी राहुल उर्फ माडू को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी राहुल पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 25 मई 2018 की रात पूंडरी में एक घर से गैस सिलिंडर व मोटरसाइकिल चोरी करने का आरोप है। इस बारे में थाना पूंडरी में दर्ज मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी न्यायालय से जमानत हासिल करने के बाद न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। उसे न्यायालय की ओर से 7 नवंबर 2026 को पीओ घोषित किया गया था। पुलिस की ओर से नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।