फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजिकल वेरिफिकेशन के आधार पर दूसरे दिन हुए 700 से अधिक दाखिले

विज्ञापन
आरकेएसडी कालेज में दाखिले के लिए प्रमाण पत्र जमा करवाते हुए विद्यार्थी। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
शुक्रवार को दूसरे दिन भी आरकेएसडी कॉलेज व आईजी महिला कॉलेज में फिजिकल वेरिफिकेशन के आधार पर दाखिले जारी रहे। शुक्रवार को भी दोंनो की कॉलेजों में विद्यार्थियों की सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ी। कॉलेज में पहुंचे विद्यार्थियों में जल्द ही दाखिले करवाने के लिए काफी रूचि रही।
विज्ञापन

बता दें कि विभाग ने दूसरी मेरिट लिस्ट न लगाकर कॉलेज को नोटिफिकेशन जारी करके विद्यार्थियों के नंबर पर मेसेज करके दाखिले के लिए कहा गया। जिसके बाद कुछ विद्यार्थियों ने वीरवार को ही कॉलेज में प्रमाण पत्र जांच करवा लिए थे।
यह हुए दाखिले
शुक्रवार को आरकएसडी पीजी कॉलेज में बीए में 502 दाखिले हुए। इसी प्रकार से राजकीय कॉलेज में भी वेटिंग लिस्ट के अनुसार बीकॉम में छह, बीएससी नॉन मेडिकल में सात, बीएससी मेडिकल में 11, बीएससी कम्प्यूटर साईंस में 7, बीसीए में 7, बीबीए में 7, बीटीएम में चार व बीएएमसी में तीन दाखिले लिए गए। आईजी महिला कॉलेज में भी बीए में 100 से अधिक दाखिले हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें