फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अंतर हाउस वॉलीबॉल में अभीत हाउस विजेता

Sat, 25 Apr 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विजेता टीम को सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्या कंवलजीत कौर बाजवा व चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर।
विज्ञापन
गुहला चीका। कोहिनूर इंटरनेशनल एकेडमी टटियाना में शुक्रवार को अंतर हाउस पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चारों सदनों की टीमों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में अभीत हाउस के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए इमान हाउस को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

प्रधानाचार्या कंवलजीत कौर बाजवा व चेयरपर्सन डॉ. सुखविंदर कौर ने बताया कि इस सत्र से एकेडमी में खेल एकेडमी की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ खेलों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। प्रतियोगिता के अंत में विजेता टीम को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें