फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईजी कॉलेज की आरती ने जूडो में जीता कांस्य पदक

Thu, 28 Nov 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्रा आरती ने इंटर कॉलेज जूडो प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।

प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की ओर से 26 नवंबर को इंटर कॉलेज जूडो चैंपियनशिप 2024-25 के तहत कॉलेज की छात्रा आरती बीए प्रथम वर्ष ने 52 किलो भार वर्ग की प्रतिस्पर्धा में भाग लिया और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इसके लिए उसे कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की ओर से प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्रा के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे कॉलेज की छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करती हैं और कॉलेज का नाम रोशन करती है। इसके साथ ही उन्होंने छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर व कॉलेज स्टाफ से रीना गिल, डॉ. दीपा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें