फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गैस किल्लत पर आप का प्रदर्शन, सिर पर सिलिंडर रख निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता जिला कार्यालय में एकत्रित हुए और इसके बाद जींद रोड तक सिर पर गैस सिलिंडर रखकर विरोध मार्च निकाला।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ऊपर मोदी, नीचे नायब—हर रसोई से सिलिंडर गायब और भाजपा सरकार मुर्दाबाद जैसे नारे लगाकर रोष जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर सतबीर गोयत, जिला अध्यक्ष जगमग मटौर और महिला जिला अध्यक्षा सोनिया शर्मा ने किया।
नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार रसोई गैस व पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को नियंत्रित करने और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने में विफल रही है। मास्टर सतबीर गोयत ने कहा कि सरकार गैस की कमी नहीं होने का दावा करती है, जबकि हकीकत में लोग सिलिंडर के लिए परेशान हैं। जगमग मटौर ने आरोप लगाया किसिलिंडर ब्लैक में बेचा जा रहा है। प्रदर्शन में अमरीक मोर, प्रिंस, अंकुश, अंकित, दीपांशु और अरमान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें