फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आप ने जलाई बिजली बिलों की होली

Mon, 28 Aug 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश में बिजली आंदोलन के समापन पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सरदार गज्जन सिंह गोबिंदपुरा के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर बिलों की होली जलाई। आप कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया।
शहर के शहीदी स्मारक पर सोमवार शाम पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आम जनमानस एकत्रित हुए। इसके बाद जिलाध्यक्ष गज्जन सिंह गोविंदपुर के नेतृत्व में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए पिहोवा चौक पहुंचे। वहां बिजली के बिलों की होली जलाई और सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गोबिंदपुरा ने कहा कि पार्टी के बिजली आंदोलन से जनता में काफी जागरूकता आई है। इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष सोनिया शर्मा, जिला पार्षद राकेश खानपुर, कविता ढांडा, एडवोकेट रमेश कुमार, गुरदीप, आदित्य पतलान, किशन अशोक शोथा, अमरीक सिंह, हरजिंद्र सिंह, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें