फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में 14 हजार गांवों में ऑक्सीजन जांच केंद्र खोलेगी आप-सुशील गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी द्वारा 14 हजार गांवों में ऑक्सीजन जांच केंद्र खोले जाएंगे। जो कोरोना काल में यह तय करेंगे कि संबंधित व्यक्ति को अस्पताल जाने की जरूरत है या नहीं। इसी ऑक्सीजन जांच केंद्र के बल पर दिल्ली में केजरीवाल की अगुवाई में कोरोना पर काबू पाया गया है। वे शनिवार सुबह आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में ऑक्सीजन जांच केंद्र का शुभारंभ करने पहुंचे थे। जहां जिला अध्यक्ष मुकेश गर्ग, प्रदेश के नेता सुखबीर चहल सहित अन्य आम कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में राज्यसभा सांसद ने कहा कि हरियाणा में जनता बेहाल है। लेकिन सत्ता में बैठे नेताओं को जनता की कोई खबर नहीं है। ऑक्सीजन जांच केंद्र में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता ऑक्सीजन जांच यंत्र से लोगों की ऑक्सीजन की जांच करेंगे। जिसमें यदि 95 से कम होगी तो उसे अस्पताल जाने की सलाह दी जाएगी। यदि 90 से कम होगी तो उसे कार्यकर्ता खुद अस्पताल में भर्ती करवाएगा। साथ ही संबंधित गांव के लोगों को व्हॉट्सएप से जोड़कर दिल्ली में कोरोना से चल रही जंग की सफलता की जानकारी देगा। हरियाणा में पूरी टीम हर रोज तीन-तीन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें