संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एक युवक से खुद को पुलिसकर्मी बताकर 65 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने का भय दिखाकर यह रकम हड़प ली।
शहर निवासी सतलेश कुमार ने शिकायत में बताया कि उसका बेटा मुंबई में काम करता है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे फोन कर बताया कि उसके बेटे ने अपनी कार में दुष्कर्म के आरोपियों को लिफ्ट दी है, इसलिए उसे भी केस में शामिल किया जा रहा है। आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कहा कि केस से नाम बाहर निकलवाने के लिए रुपये जमा कराने होंगे।
घबराए सतलेश ने आरोपी द्वारा बताए गए खाते में 65 हजार रुपये भेज दिए। बाद में बेटे से बातचीत करने पर ठगी का पता चला। साइबर थाना एसएचओ सुभ्रांशु ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।