फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कहासुनी में युवक पर गंडासी से हमला

Fri, 08 May 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
घायल मंदीप अस्पताल में भर्ती।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। रामगढ़ पांडवा गांव में दो युवकों ने एक युवक पर गंडासी और लाठियों से हमला कर उसे घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक के सिर पर गहरी चोटें आई हैं, जबकि बाजू और नाक की हड्डी में फ्रैक्चर है।

गांव रामगढ़ पांडवा निवासी मनदीप ने कलायत थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह घर से गाड़ी लेकर किसी काम से बाहर गया था। काम खत्म करने के बाद जब वह वापस घर लौटा और गाड़ी को घर के अंदर ले जाने लगा तो गली में बैठे बिट्टू और लीला से उसकी कहासुनी हो गई। गाड़ी की आवाज तेज होने को लेकर दोनों आरोपियों ने उससे विवाद शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी तैश में आ गए और गंडासी तथा लाठियों से उस पर हमला कर दिया। हमले में मनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच में उसकी नाक और बाजू की हड्डी में फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई। सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। कलायत थाना के जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें