कैथल। जींद रोड स्थित बजरंग मार्केट में दो बाइकों के बीच हुई भिडंत में एक युवक घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
चंदाना गेट निवासी संदीप कुमार ने सिविल लाइन कटरा पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह बजरंग मार्केट जींद रोड कैथल में कोरियर कंपनी में कोरियर सप्लाई का काम करता है। 18 अप्रैल को दोपहर बाद करीब 2:00 बजे जब वह बजरंग मार्केट से कोरियर सप्लाई करने के लिए अपने बाइक पर गोविंद कॉलोनी से ढांड रोड की तरफ जा रहा था इस दौरान एक अन्य तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसके परिजन उसे कैथल के सरकारी अस्पताल लेकर आए जहां पर उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। संवाद