कैथल। मानस रोड ड्रेन के पास कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। शहर थाने की पुलिस ने घायल की शिकायत पर चार दिन बाद कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सीवन निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। करीब एक महीने से वह कुतबपुर में काम कर रहा है। सीवन का संजय भी उसके साथ मजदूरी के लिए कुतबपुर जाता था। चार जून को जब वे दोनों बाइक पर गांव कुतबपुर के लिए घर से निकले थे। इस दौरान मानस रोड के पास ड्रेन के पास कैथल की तरफ से आ रहे एक एक तेज रफ्तार कार चालक ने उनको बाइक को टक्कर मार दी। इससे वे दोनों सड़क पर गिर गए। इस हादसे में संजय को सिर में गंभीर चोट आई व बांई टांग टूट गई। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया। शहर थाना प्रभारी गीता रानी बताया कि पुलिस ने शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।