फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रैक्टर की टक्कर लगने से युवक ने दम तोड़ा

Tue, 28 Apr 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कस्बा ढांड में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से 46 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उमराव स्वामी निवासी गांव पेजुका, जिला कोठपुतली (राजस्थान) के रूप में हुई है, जो पिछले 10-12 दिनों से ढांड स्थित एक ढाबे पर काम कर रहा था।

हादसा कैथल-कुरुक्षेत्र रोड पर अदानी सेलर के पास हुआ। घटना की शिकायत मृतक के जीजा ने ढांड थाना पुलिस को दी। मृतक के जीजा हजारी लाल निवासी डाबडवास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि उमराव स्वामी सड़क हादसे में घायल हो गया है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वह मौके के लिए रवाना हो गए और अगले दिन सुबह करीब 6:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शी गांव चुहड़माजरा निवासी व्यक्ति ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उमराव को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया।

बताया गया कि आरोपी चालक कैथल की ओर से आ रहा था और टक्कर मारने के बाद ढांड की तरफ भाग गया। टक्कर लगने के बाद उमराव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे जा गिरा। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी ने ट्रैक्टर का नंबर भी नोट कर लिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ढांड थाना के जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें