कैथल प्योदा के निकट कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा उसके परिजनों को सौंप दिया। प्योदा निवासी जितेंद्र ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 19 मार्च को जब उसका 25 वर्षीय ताऊ का बेटा सोनू बाइक पर सवार होकर पयोदा पर खुशी ढाबा के निकट से गुजर रहा था तो कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल सोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद