कैथल। कसान गांव में हुए सड़क हादसे में एक महिला घायल हो गई। इस संबंध में डूमरखां कला की सोना देवी ने राजौंद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अक्तूबर को दोपहर के समय जब वह कसान के बस स्टैंड पर खड़ी थी तो एक टाटा नेक्सन गाड़ी के चालक ने अपनी गाड़ी को तेज गति और लापरवाही से चलते हुए उसे पीछे से टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गई। बाद में आरोपी मौके से भाग गया। मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद